उत्तराखंड

उत्तराखण्ड शासन के द्वारा “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार” हेतु आवेदन किये आमंत्रित, कैसे करे आवेदन, पढ़े पूरी खबर

Uttarakhand Government invites applications for the "Uttarakhand Gaurav Samman Award"; read the full story to learn how to apply.

 

उत्तराखण्ड शासन द्वारा “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार” प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। यह पुरस्कार ऐसे महानुभावों/व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखण्ड राज्य का नाम राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, राज्य का सम्मान बढ़ा हो अथवा जिन्होंने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो तथा जिनके कार्यों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई हो।

शासन के निर्देशानुसार पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में उल्लिखित तथ्यों का जिलाधिकारी से सत्यापन कराकर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून-248001 को उपलब्ध करा सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं नागरिक अपने आवेदन निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि योग्य व्यक्तियों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया जा सके। पुरस्कार से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला प्रशासन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button