उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने ली राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक, विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश

The District Magistrate held a review meeting regarding preparations for State Foundation Day and instructed departments to complete their preparations on time.

 

*राज्य स्थापना दिवस पर SHG के उत्पादों से सजेगी प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा*

*जिलाधिकारी ने ली राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश*

आगामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीसी के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एसएचजी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं लॉटरी का आयोजन भी प्रस्तावित है। लॉटरी में पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली सामग्री स्वयं सहायता समूहों से खरीदी जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री का बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस पहल से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को आगे बढ़ाने के साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।

परियोजना प्रबंधक रीप ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से जोड़ने का उद्देश्य उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय बढ़ाना है। लॉटरी के पुरस्कारों में स्थानीय उत्पादों को शामिल करने से इन उत्पादों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी और समूहों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button