उत्तराखंड

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित

24 police officers and personnel recognized as “Man of the Month” for outstanding performance

 

*NDPS मामलों की विवेचना में तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं का बारीकी से पालन करने के निर्देश।*

*त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने पर विशेष जोर।*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित।*

उत्तरकाशी। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गोष्ठी के दौरान जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई तथा पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने दिशा-निर्देश दिए गए।

🔹 आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदया ने बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। बाजारों में भीड़ के दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवश्यकतानुसार वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने तथा व्यापार मंडल के साथ समन्वय स्थापित कर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
पटाखों की दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने पर विशेष जोर दिया गया।

🔹 नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा उन्मूलन के प्रति अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं नशा तस्करों की प्रभावी निगरानी कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
सम्मेलन में *सहायक निदेशक अभियोजन श्री अरुण गौड़, डीजीसी श्री प्रवीन, एडीजीसी अखिलेश भट्ट व एडीजीसी श्रीमती पूनम* द्वारा उपस्थित विवेचकों को NDPS मामलों की विवेचना की गुणवत्ता, कानूनी प्रावधानों तथा विवेचना में आवश्यक सुधारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

🔹 मासिक अपराध समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर अपराधों की जांच में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तथ्यों की शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त लंबित समन एवं वारंटों की शीघ्र तामील, ऑनलाइन पोर्टलों पर सूचनाओं एवं की गई कार्रवाई को नियमित रूप से अपडेट करने तथा विभागीय कार्यों में समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🔹 सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। विभिन्न थाना-कोतवालियों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

🔹 मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने सितम्बर माह में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट, सराहनीय एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से निर्वहन करने वाले 24 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

*सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सूची-*

1. महिला उपनिरीक्षक श्रीमती गीता — प्रभारी, महिला काउंसलिंग सेल
2. अपर उपनिरीक्षक श्री जितेन्द्र नौटियाल — पुलिस दूरसंचार
3. मुख्य आरक्षी श्री कुशाल सिंह — चौकी गंगोत्री
4. मुख्य आरक्षी श्री दीपक राणा — पुलिस दूरसंचार
5. लीडिंग फायरमैन श्री दीपक सिंह — फायर स्टेशन उत्तरकाशी
6. आरक्षी श्री विजय सिंह — पुलिस कार्यालय
7. आरक्षी श्री विशन सिंह — यातायात
8. आरक्षी श्री अर्जुन सिंह — यातायात
9. फायरमैन श्री नरेन्द्र कुमार — फायर स्टेशन उत्तरकाशी
10. आरक्षी श्री कुलदीप — यातायात
11. आरक्षी श्री नरेश सजवाण — चौकी गंगोत्री
12. फायरमैन श्री जयदीप सिंह — फायर स्टेशन उत्तरकाशी
13. फायर चालक श्री गम्भीर सिंह — फायर स्टेशन उत्तरकाशी
14. आरक्षी श्री नवनित — चौकी गंगोत्री
15. महिला आरक्षी श्रीमती पुष्पा — चौकी गंगोत्री
16. महिला आरक्षी श्रीमती दिव्या — पुलिस कार्यालय
17. महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका — पुलिस कार्यालय
18. होमगार्ड श्री गुलाब सिंह — चौकी गंगोत्री
19. महिला होमगार्ड सुश्री वन्दना — चौकी गंगोत्री
20. पीआरडी श्री राजेश चन्द्र — चौकी गंगोत्री
21. पीआरडी श्री शिवओम — चौकी गंगोत्री
22. पीआरडी श्री विकास — चौकी गंगोत्री
23. पीआरडी श्री दिनेश लाल — चौकी गंगोत्री
24. महिला पीआरडी श्रीमती रेशमा — यातायात

*मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार, निरीक्षक एसडीआरएफ श्री जगदम्भा प्रसाद तथा प्रभारी एसओजी श्री निखिल देव चौधरी सहित पुलिस एवं फायर सर्विस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत, एसएसआई बड़कोट, श्री रणवीर सिंह, एएसआई श्री रघुवीर सिंह (थाना मोरी) एवं यमुना वैली के अन्य पुलिस अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button