उत्तराखंड

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा किया गया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण

Inspection and on-site visit of Kotwali Harshil by the IG (Crime and Law & Order)

 

*आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा किया गया कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण*

*सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, वाइब्रेंट विलेज में पुलिस की दृश्यता सुनिश्चित करने तथा चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश।*

जनपद उत्तरकाशी के भ्रमण पर आए *पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/एसटीएफ, उत्तराखण्ड श्री नीलेश आनंद भरणे* द्वारा आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को कोतवाली हर्षिल का निरीक्षण एवं स्थलीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कोतवाली मेस एवं बैरकों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा पुलिस कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं चुनौतीपूर्ण मौसम में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने सीमावर्ती पुलिस स्टेशन में सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने, वाइब्रेंट विलेज में पुलिस की दृश्यता बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर चौकसी बरतने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस तंत्र को सक्रिय रखने तथा संवेदनशील गतिविधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

कोतवाली परिसर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होने परिसर एवं भवन की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए, ताकि भवन एवं परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने सीमावर्ती गांवों एवं कस्बों में ग्रामीणों और होटल व्यवसायियों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी स्कैम तथा फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए स्थानीय भाषा में चौपालों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, कोतवाली में सीसीटीएनएस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्वान कनेक्टिविटी को दुरस्त रखने तथा ऑनलाइन पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button