उत्तराखंडमनोरंजनलोक संस्कृति

आईटीआई बड़कोट में युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज, युवक-युवतियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Youth Festival kicks off with a vibrant start at ITI Barkot; young men and women showcase their brilliant talent.

आईटीआई बड़कोट में युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज, युवक-युवतियों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

बड़कोट। युवा कल्याण विभाग की ओर से आईटीआई बड़कोट में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत किया। युवा महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना रहा।

महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी कला और कौशल को निखारने के साथ ही अपनी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

बड़कोट में आयोजित इस युवा महोत्सव ने स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया।

इस अवसर पर श्रीमती रेनू सैनी तहसीलदार, अवतार सिंह रावत, भागवत सेमवाल, लोकेंद्र नेगी युवा कल्याण अधिकारी, सिद्धि प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button