आपदाउत्तराखंडवीडियो

उत्तराखंड से लगे भारत चीन बॉर्डर पर मलारी में फटा ग्लेशियर, देखे पूरा वीडियो

देहरादून। सीमांत जनपद के चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में एक बार फिर ग्लेशियर फटा है। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वॉयरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले का दावा है कि यह ग्लेशियर जोशीमठ के मलारी क्षेत्र में फटा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ग्लेशियर फटने की पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया में ग्लेशियर मलारी के करीब 7 बजे टूटने की खबर चल रही है।

जोशीमठ से विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जोशीमठ ब्लाक के भारत -चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती भंडार में ग्लेशियर टूटा है। आज सुबह करीब साढे 7 बजे ग्लेशियर टूट कर कुंती गदेरे में समाया है। यहां पर कुंती नाले से भारत चीन सीमा को जोडने वाली बॉर्डर सडक हैं। फिलहाल ग्लेशियर फटने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जल्द मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।इधर, चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने ग्लेशियर फटने की पुष्टि की है। कहा कि बीआरओ के अधिकारियों से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button