कांवड़ यात्रा में सेवा, सुरक्षा और स्वागत का संदेश, फल-फ्रूट वितरित कर शिवभक्तों का किया अभिनंदन
A message of service, safety, and welcome during the Kanwar Yatra; devotees of Lord Shiva were greeted and offered fruits.

*कांवड़ यात्रा में सेवा, सुरक्षा और स्वागत का संदेश: फल-फ्रूट वितरित कर उत्तरकाशी पुलिस ने शिवभक्तों का किया अभिनंदन*
*सुरक्षित, अनुशासित एवं व्यवस्थित कांवड यात्रा मे सहयोग हेतु की अपील।*
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर जनपद उत्तरकाशी “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड लेने के लिए श्री गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन हेतु पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है। पुलिस यात्रा के दौरान केवल कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन तक ही सीमित नहीं, बल्कि कावडियों की सुरक्षा, सेवा व स्वागत हेतु लगातारआतुर है।
*निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा गोमुख एवं श्री गंगोत्री धाम से कांवड लेकर लौट रहे शिवभक्तों एवं कांवड़ियों का फल-फ्रूट एवं शीतल पेय वितरित कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*
🔹 पुलिस जवानों ने श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक अभिवादन करते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की तथा सेवा भाव से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
🔹 इस अवसर पर पुलिस द्वारा शिवभक्तों से यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग से बचने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें, सड़क पर अनावश्यक भीड़ अथवा अवरोध उत्पन्न न करें तथा अन्य यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
🔹 किसी भी प्रकार की असुविधा, आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर निकटतम पुलिसकर्मी, पुलिस सहायता केंद्र अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर तत्काल संपर्क करें।
🔹 जनपद के समस्त कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं तैनात की गई हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में अपनी धार्मिक यात्रा पूर्ण कर सके।



