Breakingउत्तराखंड

जानकीचट्टी में स्कूटी पर तीन सवारियां, हादसे के बाद ‘रैपिडो’ के नाम पर सवारी ढोने पर सवाल

Three people on a single scooter in Janakichatti; accident raises questions about ferrying passengers under the ‘Rapido’ banner.

जानकीचट्टी में स्कूटी हादसा, तीन सवारियां बैठाने पर उठे सवाल

यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से एक स्कूटी हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार नजर आ रहे हैं। इसी दौरान स्कूटी की टक्कर हो जाती है और तीनों सड़क पर गिर जाते हैं।

हादसे में एक महिला का पैर स्कूटी के नीचे फंस गया, जिसके बाद वह दर्द से चीखती नजर आई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को स्कूटी के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए ले गए।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जानकीचट्टी में यात्रियों को स्कूटी से ले जाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ‘रैपिडो’ के नाम पर स्कूटी से तीन-तीन सवारियां बैठाकर यात्रियों को ले जाया जा रहा है और उनसे अधिक किराया भी वसूला जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां बैठाकर यात्रियों को ले जाना हादसे का कारण बन सकता है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और पूरे मामले की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका सवाल है कि अगर इस तरह खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते ऐसे मामलों पर रोक लगानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button