Breakingउत्तराखंडदुर्धटना

बड़ा हादसा:- अनियंत्रित होकर नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

Major accident: Innova car goes out of control and falls into a river; four bodies recovered, search for others continues.

 बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गंगनानी धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है। चारों के शव नदी किनारे बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेल्टा के माध्यम से पुलिस को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास कार के नदी में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और वाहन में सवार कुल लोगों की संख्या को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button