उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर बड़कोट वासियो को मिली दो विकास कार्यों की सौगात, विधायक संजय डोभाल ने किया रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

On State Foundation Day, the residents of Barkot received the gift of two development projects; MLA Sanjay Dobhal inaugurated the Silver Jubilee Park and a road.

राज्य स्थापना दिवस पर बड़कोट को मिली दो विकास कार्यों की सौगात, विधायक संजय डोभाल ने किया रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

बड़कोट। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने नवनिर्मित रजत जयंती पार्क और नगर पालिका के वार्ड संख्या छह में तहसील एवं मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे। दोनों विकास कार्यों के शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।

83 लाख रुपये की लागत से बना रजत जयंती पार्क

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बड़कोट नगर के लिए 83 लाख रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। पार्क को पारंपरिक पहाड़ी शैली में आकर्षक रूप दिया गया है। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, बोटिंग, वॉकिंग ट्रैक सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पार्क के शुरू होने से नगरवासियों को परिवार के साथ समय बिताने, सैर-सपाटे और मनोरंजन के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। साथ ही यह पार्क नगर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

तहसील से सिनेमा गली होते हुए मुख्य बाजार तक आवागमन होगा सुगम

नगर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए वार्ड संख्या छह में तहसील एवं मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया है। इस सड़क के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य बाजार में यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर का समग्र विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है।

नगरवासियों ने जताया आभार

रजत जयंती पार्क और मोटर मार्ग के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि इन दोनों सुविधाओं से बड़कोट के विकास, सौंदर्यीकरण, पर्यटन और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मिली इन दोनों सौगातों को नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button