साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम के तहत ग्रामीणों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
Villagers, youth, and students were sensitized under the theme "Cyber-Aware Uttarakhand – Safe Digital Uttarakhand."

*साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत उत्तरकाशी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी*
*“साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम के तहत ग्रामीणों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक*
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल तथा पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में अक्टूबर माह को “National Cyber Security Awareness Month” के रूप में मनाया जा रहा है।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों एवं गांवों में “साइबर जागरूक उत्तराखंड–सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड” थीम पर निरंतर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, ग्रामीणों, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति सजग करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
*कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम* द्वारा धौन्तरी व ग्राम गौडसाडा में ग्रामीणों एवं युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/मैसेज, फिशिंग, संदिग्ध लिंक एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। ATM, CVV, PIN, OTP व बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने तथा अनजान लिंक/व्यक्तियों से सतर्क रहने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई।
वहीं *कोतवाली धरासू पुलिस की टीम* द्वारा बनचौरा क्षेत्र के ग्राम तिलाड़ी में ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं “डिजिटल अरेस्ट” जैसी ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। फर्जी अधिकारी बनकर आने वाले कॉल, संदिग्ध लिंक, QR Code, अनजान APK/ऐप से सावधान रहने तथा व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की गई। साथ ही आपत्तिजनक बाल यौन सामग्री को डाउनलोड/शेयर न करने एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया गया।


