Breakingउत्तराखंडमौसम

उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी से बड़ी ठंड, गंगोत्री धाम में गिरी बर्फ

Cold intensifies in Uttarkashi due to rain and snowfall; snow falls at Gangotri Dham.

उत्तरकाशी में बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, गंगोत्री धाम में गिरी बर्फ

उत्तरकाशी। जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सतर्कता बरतने और यात्रा के दौरान सावधानीपूर्वक आवाजाही करने की अपील की है। साथ ही मौसम की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बारिश और बर्फबारी के चलते जनपद में ठंड का असर बढ़ गया है। ऐसे में गंगोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button