उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने मनेरा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से की वार्ता

The District Magistrate interacted with the girl students undergoing sports training at Manera Stadium.

 

*जिलाधिकारी ने मनेरा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से की वार्ता*

*कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन से आगे बढ़ते रहने के लिए किया प्रोत्साहित*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खेल छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके दैनिक जीवन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से खुले मन से अपनी समस्याएँ, सुझाव और अनुभव साझा करने को कहा तथा भरोसा दिलाया कि उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में समझाया तथा कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि खेल छात्रावास का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, कठिन परिश्रम करने और किसी भी समस्या की स्थिति में छात्रावास प्रशासन या जिला प्रशासन से तुरंत संपर्क करने को कहा।
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट भी उपस्थित रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button