उत्तराखंडजागरूकता

एसएचओ बडकोट ने की होटल स्वामियों के साथ गोष्ठी

SHO Badkot held a meeting with the hotel owners

प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष सिंह कुंवर द्वारा बडकोट क्षेत्र के होटल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन की गई। मीटिंग में एसएचओ बडकोट द्वारा मुख्य रूप से सभी होटल स्वामियों को होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, होटल रजिस्टरों में आगंतुकों की संपूर्ण जानकारी रखने, होटल में रुकने वालों की आईडी/पहचान पत्र जरुरी लेने संदिग्ध/नाबालिगों को कमरे ना देने तथा संदिग्धों की जानकारी तुरंत थाने को देने के निर्देश दिये गये।

 

इस दौरान उनके द्वारा सभी होटल स्वामियों से कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गयी। गोष्ठी में सभी होटल स्वामियों द्वारा एक राय होकर पुलिस के कार्य में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, मनमोहन सिंह चौहान, शरद चौहान, धर्मेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह चौहान, कपिल रावत, भगवती प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button