SP सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को बांधा स्नेह एवं विश्वास का रक्षा सूत्र
The 'Raksha Sutra'—a symbol of affection and trust—was tied to police officers and personnel, including the SP.

*एकल शिक्षा अभियान की आचार्य बहनों ने एसपी उत्तरकाशी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को बांधा स्नेह एवं विश्वास का रक्षा सूत्र।*
🔹 रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर एकल शिक्षा अभियान की आचार्य बहनों द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* से शिष्टाचार भेंट की गई। संगठन की *जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतू राणा के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय पहुंचीं आचार्य बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया सहित पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की कलाई पर स्नेह, विश्वास एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।*
🔹 *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा एकल शिक्षा अभियान के सभी आचार्यों एवं पदाधिकारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, शिष्टाचार एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण तथा प्रोत्साहन के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि समाज में संस्कृति, अनुशासन एवं शिष्टाचार को बढ़ावा देने तथा नशा उनमूलन हेतु जनजागरूकता के लिए पुलिस द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में एकल शिक्षा अभियान संगठन का सहयोग लिया जाएगा।
🔹 इस अवसर पर एकल शिक्षा अभियान के *जोशियाड़ा संच की मधु बहन, भटवाड़ी संच की दिव्यांशी बहन सहित राधिका, अल्का एवं अन्य आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।*



