Breakingउत्तराखंड

कल लाखामंडल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविर में करेंगे प्रतिभाग

कल लाखामंडल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविरों में प्रतिभाग करेंगे

कल लाखामंडल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बर्नीगाड़ में सेवा सेतु अभियान के शिविर में करेंगे प्रतिभाग

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाखामंडल हेलीपैड पहुंचने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत जिलावार शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे लाखामंडल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में आयोजित सेवा सेतु अभियान के जिलावार शिविर में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:10 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button