उत्तराखंड

महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका के आकस्मिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

The Uttarkashi Police family paid a heartfelt tribute on the untimely demise of Woman Constable Mrs. Priyanka.

*महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका के आकस्मिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में नियुक्त *महिला आरक्षी श्रीमती प्रियंका* का लम्बे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को उनका असामयिक निधन हो गया। दिवंगत महिला आरक्षी स्व0 प्रियंका अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित रहीं। पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

स्वर्गीय प्रियंका ग्राम कांडा, यमुनापुल, जनपद टिहरी गढ़वाल की निवासी थीं। उनके निधन से उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने अपने एक समर्पित सदस्य को खो दिया है। पुलिस विभाग के प्रति उनकी निष्ठा, सेवाभाव एवं कर्तव्यपरायणता को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनका असामयिक निधन उत्तरकाशी पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* एवं *समस्त उत्तरकाशी पुलिस परिवार* दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा इस कठिन एवं दुःखद समय में शोक-संतप्त परिजनों को असीम धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button