उत्तराखंड
भागीरथी नदी किनारे फंसे दो अश्वों का फायर सर्विस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Fire service team safely rescues two horses stranded on the banks of the Bhagirathi River.

*भागीरथी नदी किनारे फंसे दो अश्वों का फायर सर्विस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*
कल 29 सितम्बर 2026 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से दो अश्व नदी के दूसरे किनारे पर फंस गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
फायर सर्विस कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सियों (रोप) की सहायता से दोनों अश्वों को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से दोनों बेजुबान जानवरों की जान बचाई गई।


