उत्तराखंड

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर मार्ग में दलदल होने से तीर्थयात्री परेशान, सिलाई बैंड और असनोल गाड़ में फंस रहे है वाहन

Pilgrims are upset due to swamp on the road on Yamunotri National Highway, vehicles are getting stuck in sewing band and Asnol cart

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर मार्ग में दलदल होने से तीर्थयात्री परेशान, सिलाई बैंड और असनोल गाड़ में फंस रहे है वाहन

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के बाद सड़क पर बने दलदल से राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलाई बैंड, बनास-असनोलीगाड़ क्षेत्र में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही करीब दो घंटे तक थमी रही।

हाईवे पर दलदल के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सड़क पर कीचड़ और फिसलन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर हाईवे की स्थिति में सुधार और दलदल से निजात दिलाने की मांग की जा रही है, ताकि चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button