उत्तराखंड

नशे के विरुद्ध सख्ती बढ़ाने के निर्देश, भांग व अफीम की अवैध खेती पर रखें सख्त निगरानी:- जिलाधिकारी

Directives issued to intensify the crackdown on drugs; maintain strict surveillance on the illegal cultivation of cannabis and opium: District Magistrate.

 

*नशे के विरुद्ध सख्ती बढ़ाने के निर्देश, भांग व अफीम की अवैध खेती पर रखें सख्त निगरानी*

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में नशे के विरुद्ध पुलिस, वन तथा राजस्व विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर संदिग्ध स्थलों की नियमित करें। समाज कल्याण विभाग को युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध भांग और अफीम की खेती पर सख्त निगरानी रखने और ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर अवैध फसलों को तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिये।

बैठक में आगामी 18 अगस्त को नशे के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम की रूप रेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई जिसमें जिलाधिकारी ने ऑडियो–वीडियो क्लिप, जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की स्पीच सहित अन्य गतिविधिया आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए। जिससे समाज को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके।

बैठक में डीएफओ रविन्द्र पुंडीर, सीएमओ डॉ श्याम विजय, सीईओ अमित कोटियाल सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button