
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जारी आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कुल 06 चालान की कार्रवाई की गई।
नगर पालिका द्वारा समस्त व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त उत्तरकाशी बनाने में सहयोग प्रदान करें।



