उत्तराखंडदुर्धटना

ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल 

A truck overturned, leaving the driver trapped inside; the SDRF used specialized rescue techniques to safely extract him and transport him to a hospital.

ट्रक पलटने से चालक वाहन में फंसा, SDRF ने विशेष रेस्क्यू तकनीक से सकुशल बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल

देर रात 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार चुंगी बड़ेथी में एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली, मुख्यालय से HC कुलदीप सिंह के हमराह एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था तथा बाहर निकलने में असमर्थ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा विशेष रेस्क्यू तकनीकों एवं आवश्यक उपकरणों की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के उपरांत चालक को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button