गंगोत्री धाम में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने की अलाव की व्यवस्था

गंगोत्री धाम में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने की अलाव की व्यवस्था
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर तीर्थयात्रियों, साधु-संतों और स्थानीय नागरिकों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए उठाया गया कदम
गंगोत्री। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए श्री गंगोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों, साधु-संतों एवं स्थानीय नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत गंगोत्री की ओर से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत द्वारा मंदिर परिसर, गंगा स्नान घाट, वीआईपी पार्किंग, बड़े गेट, पार्किंग स्थल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
इस पहल का उद्देश्य धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, साधु-संतों एवं स्थानीय लोगों को बढ़ती ठंड से राहत प्रदान करना है। नगर पंचायत की इस व्यवस्था से गंगोत्री धाम में आने वाले लोगों को ठंड के मौसम में काफी सहूलियत मिलेगी।



