Breakingउत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय, 10 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, पढ़े पूरी खबर

Auspicious time set for the closing of the portals of Gangotri Dham; they will close for the winter season on November 10—read the full story.

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय, 10 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर लिया गया है। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्री 5 मंदिर समिति, गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त निकाला। मंदिर समिति के अनुसार, आगामी 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा पहुंचेगी मां गंगा की उत्सव डोली

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंद होने के साथ ही गंगोत्री धाम में नियमित दर्शन की प्रक्रिया शीतकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।

हर साल पहुंचते हैं देश-विदेश से श्रद्धालु

गंगोत्री धाम चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ने और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रत्येक वर्ष शीतकाल के आगमन पर धाम के कपाट बंद किए जाते हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों में शीतकालीन व्यवस्थाओं की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

बाइट: धर्मानंद सेमवाल, अध्यक्ष, गंगोत्री मंदिर समिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button