एसपी उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली बड़कोट का किया गया औचक निरीक्षण
SP Uttarkashi conducted a surprise inspection of the Barkot police station.

*एसपी उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली बड़कोट का किया गया औचक निरीक्षण।*
*जनशिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण, साइबर जागरूकता अभियान में तेजी तथा आगामी त्योहारी सीजन में सतर्कता बरतने पर दिया जोर।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा कोतवाली बड़कोट का औचक निरीक्षण कर कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, पुलिस व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न पत्रावलियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा पुलिस कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹जनशिकायतों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने, सीसीटीएनएस कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने तथा सभी ऑनलाइन पोर्टल एवं अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली में आने वाले आगंतुकों, पीड़ितों एवं आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया।
🔹 त्योहारी सीजन के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अराजक तत्वों, अवैध नशे के कारोबार तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग, निगरानी एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
🔹 कोतवाली परिसर में नवनिर्मित/निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्माण कार्यों में उत्तम गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
🔹 कोतवाली बड़कोट के नए भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पत्रावलियों एवं आवश्यक पत्राचार की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
🔹 राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह 2.0 के अंतर्गत आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
🔹 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कोतवाली में लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, समन एवं वारंटों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध तामीली के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस कार्यों में तत्परता, अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, वरिष्ठ उ0नि0 श्री रणवीर चौहान, यातायात उ0नि0 श्री विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजुद रहे।


