सीओ बड़कोट द्वारा किया गया कोतवाली एवं फायर स्टेशन बड़कोट का निरीक्षण
Inspection of the Kotwali and Fire Station, Barkot, by the Circle Officer (CO), Barkot.

*सीओ बड़कोट द्वारा किया गया कोतवाली बड़कोट एवं फायर स्टेशन बड़कोट का निरीक्षण*
*पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* द्वारा कोतवाली बड़कोट एवं फायर स्टेशन बड़कोट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा विभिन्न आपदाओं एवं अग्नि दुर्घटनाओं के समय त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कोतवाली बडकोट के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय एवं हवालात आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही शस्त्रों एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों की वेपन एवं आपदा उपकरणों की हैंडलिंग को चेक किया गया। अभिलेखों एवं पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन करते हुए लंबित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। ऑनलाइन पोर्टल एवं अभिलेखों को समय-समय पर अद्यावधिक रखने तथा अभिलेखों का उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।
फायर स्टेशन बड़कोट के निरीक्षण के दौरान वॉचरूम, स्टोर एवं कार्यालय के अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने रेस्क्यू उपकरणों एवं अग्निशमन वाहनों की नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने तथा उन्हें 24×7 पूर्ण रूप से तैयार एवं क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। फायर कर्मियों को अनुशासन एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए विभिन्न आपदाओं एवं अग्नि दुर्घटनाओं के समय रिस्पांस टाइम को न्यूनतम रखने तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उनके द्वारा पुलिस एवं फायर कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ सदैव सभ्य एवं शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, फायर स्टेशन प्रभारी श्री सूरत सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण* मौजूद रहे।



