*चारधाम यात्रा के दौरान खोया पर्स उत्तरकाशी पुलिस ने तत्परता से किया बरामद, श्रद्धालु द्वारा जताया गया आभार*
चारधाम यात्रा के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी एक महिला श्रद्धालु का पर्स यमुनोत्री दर्शन के पश्चात वापस आते समय कहीं खो गया, जिसका आभास उन्हें उत्तरकाशी पहुँचने पर हुआ। उत्तरकाशी पहुँचने पर महिला ने कोतवाली उत्तरकाशी में प्रभारी निरीक्षक को अपनी समस्या से अवगत कराया।
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार* द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए यमुनोत्री चौकी पर तैनात कांस्टेबल राकेश सिंह से संपर्क स्थापित किया गया। कांस्टेबल राकेश सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र में खोजबीन कर उक्त पर्स को बरामद किया गया और सुरक्षित रूप से उत्तरकाशी भिजवाया गया।
कोतवाली उत्तरकाशी में पर्स को महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया, जिसमें नगदी, मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक सामान सुरक्षित मिला।
अपना खोया सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु ने उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए अपनी आगे की यात्रा को सुगम बनाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।
