यमुनोत्री में भारी वर्षा होने के कारण यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। जिससे मंदिर परिसर के नीचे का तट बन्द बह गया है।
मंदिर परिसर के रसोईघर जोड़ने वाला रास्ता की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। स्नान घाट से लेकर मंदिर को जाने वाला मार्ग और मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
वही रात 12 बजे के लगभग जानकीचट्टी में बनी पार्किंग में खडे वाहन भी मलवे की चपेट में आ गये। पास ही दुकानों में सो रहे मज़दूरों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। प्रशासन ने रात में ही यमुना नदी के किनारे हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी और खरादी आदि स्थानों पर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया।
यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक संजय डोभाल ने स्यानाचट्टी, बनास, जानकीचट्टी, राम मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही सम्बंधित विभाग को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश किया।