उत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

माँ यमुना की डोली हुई यमुनोत्री धाम के लिये रवाना, सीएम धामी रहे मौजूद

Mother Yamuna's doli leaves for Yamunotri Dham, CM Dhami remains present

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना के प्रवास खरसाली पहुंचने पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की। हैं। यहां मुख्यमंत्री ने मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना कर डोली यात्रा को शनिमहाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा का सफल संचालन कराना है। इसके लिए यात्रा से जुड़े विभाग यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए सरकार ने धामों में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त कर दी है। लेकिन धामों में आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस दौरान खरसाली गांव में यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने धामों में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर सीएम धामी का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
मां यमुना के मायके वासियों पर पहली बार किसी सीएम ने फूलों की वर्षा की है इससे मां यमुना के मायके वासी काफी खुश हैं।

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button