उत्तराखंड

पुरोला प्रकरण में कहा किया व्यापारियों ने बाजार बंद और प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर

In the Purola episode, said the traders closed the market and demonstrated, read the full news

पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से बहारी व्यापारियों का सत्यापन करने की माग की। कहा कि जनपद में बहारी व्यापारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे पहाड़ के शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं जादा हो रही है। उन्होंने शीघ्र ही प्रशासन से मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को हनुमान चौक पर पड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। जहां बाजार बंद कर नगर क्षेत्र में विशाल रैली निकाली। जिसके बाद रैली हनुमान चौक, मेन बाजार, बसअड्डा होते कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला हो ज्ञापन सौंपा।

विगत कुछ समय से बाहरी क्षेत्र से आने वाले धर्म विशेष के लोगों द्वारा पहाड़ों की भोली-भाली बहू बेटियों को पहचान छुपाकर बहला फुसलाकर अपने साथ भागकर ले जाने की घाटनाएं बढ़ती जा रही है। कहा कि चार दिन पूर्व जिस प्रकार से एक नाबालिग को दूसरे प्रदेश के युवक भगाने की कोशिश कर रहे थे। उसका मुख्य कारण है कि यहां पर बाहरी प्रदेशों से व्यापारियों को शरण दी जा रही है। जो कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं से यहां स्थानीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बाहर से आने वाले इस तरह के अराजक तत्व पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेातवनी दी।

सुभाष बडोनी,जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल उत्तरकाशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button