AHTU उत्तरकाशी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
AHTU Uttarkashi raised awareness among students and parents regarding human trafficking, child labor, child marriage, substance abuse, and cybercrimes.

AHTU उत्तरकाशी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जा रहा जागरूक।
नशा, बाल, महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता को सशक्त बनाने तथा सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा जनपदभर में निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में AHTU टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जुणगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, POCSO अधिनियम तथा विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी एवं सामाजिक विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
टीम द्वारा विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता से अवगत कराते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ऐप एवं गौरा शक्ति फीचर के माध्यम से उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं एवं उनके उपयोग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने तथा ऑनलाइन किसी भी प्रकार की निजी जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त AHTU टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा, सामाजिक बुराइयों एवं अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, शोषण अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



