Breakingउत्तराखंड

आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की जलकर मौत

Retired ANM burnt to death in a fire in Arakot.

आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की जलकर मौत

उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के आराकोट से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुराने भवन में आग लगने से 22 साल पहले एएनएम पद से सेवानिवृत्त हुईं पार्वती जैन की जलकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्ति के बाद से पार्वती जैन आराकोट के पुराने भवन में अकेली रह रही थीं। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button