Breakingउत्तराखंड

उत्तरकाशी, कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी, 5 यात्रियों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

Rescue operation underway on the Kalindi trek in Uttarkashi; 5 trekkers safely rescued.

*उत्तरकाशी, कालिंदी ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान जारी*

जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रेक स्थित वुडनकॉल क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान जारी है। सहस्त्रधारा से SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम हेलीकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल पहुंची है।

अभियान के दौरान अब तक 05 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड हर्षिल पहुंचाया गया है। क्षेत्र में रेस्क्यू एवं रेकी अभियान लगातार जारी है।

आपको बता दे, उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण 136 पर्वतारोही और ट्रैकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंस गए हैं. जिला प्रशासन, वन विभाग, SDRF, पुलिस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 5 यात्रीयों का सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल सेना हॉस्पिटल में लाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button