Breakingउत्तराखंडदुर्धटना

कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायल; स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

Pickup truck falls into gorge near Kainchi Dham, three injured; locals carry out rescue.

कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायल; स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF और जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह SDRF पोस्ट खैरना को हादसे की सूचना मिली। सूचना पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जिला पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

SDRF टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद SDRF टीम ने तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। टीम ने घटनास्थल पर सर्चिंग भी की।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। वाहन रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया।

हादसे में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी और मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) घायल हुए हैं। फिलहाल तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button