उत्तराखंड

7 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग

A grand event featuring the ‘Viksit Bharat Sankalp Sabha’ and ‘Seva Jyoti Yatra’ will be held at Ramlila Maidan on October 7; the Chief Minister will participate.

07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में होगा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे प्रतिभाग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित वर्चुअल संबोधन; सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की होंगी प्रस्तुतियां

जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 07 अक्टूबर को रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिभाग करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जनभागीदारी के जरिए सेवा, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों द्वारा ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

18 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘सेवा कार्य’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेन्द्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी श्री देवानंद शर्मा, श्रीमती शालिनी नेगी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि श्री विजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button