कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों
Nursing students submitting a memorandum to Cabinet Minister Ganesh Joshi regarding the stipend during their internship.

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों*
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में नर्सिंग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन के माध्यम से उत्तराखण्ड के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों को 6 माह की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि के दौरान ₹13,150 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत कराने का अनुरोध किया।
विद्यार्थियों ने कहा कि अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान उन्हें अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं देनी होती हैं। ऐसे में इंटर्नशिप अवधि में स्टाइपेंड मिलने से विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नर्सिंग विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आवश्यक कार्यवाही एवं हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और प्रकरण को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा।


