उत्तराखंड

ग्राम सभा नगाणगांव में श्रीमती कमला जुड़ियाल का भव्य सम्मान, उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान के लिए मिला जनसमर्थन और आशीर्वाद

Grand felicitation of Smt. Kamala Judiyal in Gram Sabha Nagan-gaon; widespread public support and blessings received for the 'Uttarakhand Gaurav Ratna' award.

ग्राम सभा नगाणगांव में श्रीमती कमला जुड़ियाल का भव्य सम्मान, उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान के लिए मिला जनसमर्थन और आशीर्वाद

ग्राम सभा नगाणगांव में आज श्रीमती कमला जुड़ियाल को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और समर्थन व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित ग्राम पंचायत नगाणगांव के युवाओं, महिलाओं, माताओं और बुजुर्गों ने उन्हें अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रीमती कमला जुड़ियाल के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं समर्थन दिया। सभी वर्गों की सहभागिता ने इस अवसर को विशेष और यादगार बना दिया।

इस अवसर पर श्रीमती कमला जुड़ियाल ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग से मिल रहा प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान के लिए लोगों द्वारा दिए जा रहे समर्थन और विश्वास से उनका उत्साह और भी बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है। आप सभी ने जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ मुझे अपना स्नेह दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी। मुझे आशा है कि भविष्य में भी आप सभी का सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहेगा।”

श्रीमती जुड़ियाल ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत के युवाओं, महिलाओं, माताओं, बुजुर्गों तथा सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। नगाणगांव में मिला यह सम्मान और लोगों का अपनापन उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button