मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सभी बूथों पर विशेष अभियान जारी
A special campaign is underway at all booths to register eligible voters who were left out of the electoral roll.

*मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद के सभी बूथों पर विशेष अभियान जारी*
*08 से 10 अक्टूबर तक विशेष शिविरों में मतदाता सूची का किया जा रहा गहन परीक्षण*
*12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर होगा मतदाताओं का सत्यापन*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद की तीनों विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 08 अक्टूबर से शुरू हुआ यह अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची का बूथ स्तर पर गहन परीक्षण किया जा रहा है।
विशेष शिविरों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को भी पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। बूथ स्तर पर सूची का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकरण से वंचित न रहे।
अभियान के अगले चरण में 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान चिह्नित मतदाताओं के विवरण की जांच की जाएगी तथा पात्र पाए जाने वाले ऐसे नागरिक, जिनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से छूट गया है, उनसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरवाकर नाम सम्मिलित कराने की कार्रवाई की जाएगी।


