महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमला जुडियाल को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान-2025
Kamala Judial receives the Uttarakhand Gaurav Ratna Samman-2025 for her outstanding contribution to women's empowerment and social service.

महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमला जुडियाल को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान-2025
कोटद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया सम्मानित, नगान गांव में खुशी की लहर
कोटद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्राम पंचायत नगान गांव निवासी श्रीमती कमला जुडियाल को ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 1 नवंबर 2026 को टीसीजी, कोटद्वार में आयोजित उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान समारोह 2024-25 में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने कर-कमलों से समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीसीजी पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती लक्ष्मी ने की। समारोह का आयोजन डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ के श्री अंबेश पंत द्वारा किया गया।
समारोह में श्रीमती कमला जुडियाल को महिला सशक्तिकरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से नगान गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सम्मान प्राप्त होने पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती कमला जुडियाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि उनका यह सम्मान अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला प्रदान करेगा।
श्रीमती कमला जुडियाल ने अपने इस सम्मान के लिए आयोजकों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।



