सीओ उत्तरकाशी ने कोतवाली धरासू का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
CO Uttarkashi conducted the half-yearly inspection of Dharasu Police Station.

*सीओ उत्तरकाशी ने कोतवाली धरासू का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*
आज *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा कोतवाली धरासू का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर कोतवाली परिसर की साफ-सफाई, पुलिस व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में रखे अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरों एवं कम्प्यूटर उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आर्म्स एवं एम्युनिशन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा शस्त्रों की हैंडलिंग भी चेक की गयी।
लंबित माल मुकदमाती तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वांछित अभियुक्तों एवं मफरूरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का प्रभावी अनावरण कर अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की निर्धारित समयावधि में जांच कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरान्त उनके द्वारा सम्मेलन लेकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। सभी को अनुशासन बनाए रखने, अभिलेखों का समयबद्ध अंकन एवं नियमित अद्यावधिकरण करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आमजन के साथ शालीन एवं मृदु व्यवहार करने, पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान *वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अनुप नयाल, उपनिरीक्षक श्री तस्लीम आरिफ, अपर उपनिरीक्षक श्री ललिता प्रसाद, अपर उपनिरीक्षक श्री शंकर बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी* मौजूद रहे।


