Breakingउत्तराखंड

उत्तरकाशी में 4.4 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट में घरों से बाहर निकले लोग

4.4 magnitude earthquake in Uttarkashi; people in Barkot rushed out of their homes.

उत्तरकाशी में 4.4 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट में घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप के झटके बड़कोट क्षेत्र के साथ ही जिला मुख्यालय में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस होते ही बड़कोट में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अचानक आए झटकों से क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

भूकंप के बाद प्रशासन ने जिले की सभी तहसीलों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्रों से नुकसान की जानकारी ली जा रही है।

फिलहाल किसी भी अप्रिय घटना या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी क्षेत्रों से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

भूकंप की तीव्रता 4.4 होने के कारण झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button