Breakingउत्तराखंड

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 18 सितंबर को

Congress's sit-in demonstration on the issue of women's safety on September 18

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 18 सितंबर को

उत्तरकाशी। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी की ओर से 18 सितंबर 2026 को हनुमान चौक, उत्तरकाशी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ही ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध बढ़ते अपराधों को लेकर आवाज उठाना बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button