उत्तराखंड

महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त कराये जाने के उद्देश्य व लखपति दीदी की श्रेणी में अग्रसर करने को लेकर भारत सरकार की जन लाभकारी पशु सखी योजन

With the aim of empowering women towards self-employment and to advance them in the category of Lakhpati Didi, the public beneficial Pashu Sakhi Yojana of the Government of India

 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त कराये जाने के उद्देश्य व लखपति दीदी की श्रेणी में अग्रसर करने को लेकर भारत सरकार की जन लाभकारी पशु सखी योजना के तहत आज विकास भवन परिसर में मा० विधायक गंगोत्री विधान सभा सुरेश चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने पशु सखी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये, जनपद के विभिन्न विकास खंडो की 22 पशु सखी महिलाओं को कार्यशाला के माध्यम से स्मार्ट मोबाइल फोन पशु चिकित्सय सेवाओं के लिये वितरित किये l

इस अवसर पर मा० विधायक ने पशु सखियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह भारत सरकार की बहुत ही लाभप्रःद योजना है l सभी सखियों को इस योजना के तहत पशुपालकों की कठिनाइयों को बेहतर उपचार देकर पशु चिकित्साधिकारियों के परामर्श के साथ आपसी समन्वयता से कार्य करना है l जिससे पशु समस्याओं को न्यून किया जा सके l

तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पशु सखियों को अपने कार्यों के प्रति कर्मठता व समर्पणता के भाव से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया l

बता दें कि ग्राम स्तर पर स्थानीय ग्राम वासियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाते हुए, ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की जनकल्याणकारी पशु सखी योजना में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है l

एनआरएलएम व ग्रामोत्थान रीप परियोजना से प्रत्येक महिला पशु सखी को 2500 रूपये मासिक प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी l

वहीं कार्यशाला में उपस्थित पशु सखियों को एनआरएलएम के अंतर्गत पशुलोक सेवा संस्थान ऋषिकेश एवं कालसी में इन्हें पशुओं से सम्बंधित टीकाकरण, समुचित जांच पड़ताल, गर्वाधान आदि चिकित्सय सेवाओं का गहनता से 17 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया l

इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० हरि सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा आदि उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button