उत्तराखंडसामाजिक

बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए:- विनोद डोभाल

Public problems related to banking services will be resolved on priority basis: Vinod Doval

 

 

शिष्टाचार भेंट में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ‘कुतरु भाई’ ने किया जन समस्याओं के समाधान का आग्रह

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल ‘कुतरु भाई’ ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों से एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि बैंक आने वाले प्रत्येक ग्राहक को सुगम और सहज सेवा मिले, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने भी जनता को सर्वोत्तम सेवाएँ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर प्रशासन जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सतर्क है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button