उत्तराखंड

UKSSSC ने इन परीक्षार्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची की जारी

USSSC ने इन परीक्षार्थियों की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची की जारी।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के इण्टरमीडिएट स्तर अर्हता (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला)) के विज्ञापित पदों के अन्तर्गत परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप-आबकारी निरीक्षक के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा 11 जनवरी, 2024 से 16 फरवरी, 2024 तक एवं लिखित परीक्षा 30-06-2024 को आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर जारी औपबंधिक श्रेष्ठता सूची के उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा 19-12-2024 से 30-12-2024 तक आयोग कार्यालय में की गई।


अवगतनीय है कि परिवहन आरक्षी एवं आबकारी सिपाही पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों के द्वारा अभिलेखों की सन्निरीक्षा की तिथि को दी गई वरीयता के आधार पर विभाग आवंटन किए जाने के उपरान्त OPEN, GEN-W, GEN-DFF, GEN-EX, GEN-ORPHAN श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें अभिलेखों की सन्निरीक्षा एवं विकल्प चयन का अवसर दिया जाना अनिवार्य है, के संबंध में आयोग द्वारा लिए गये निर्णय के अनुक्रम में उक्त श्रेणी के रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा 18-02-2025 को आयोग कार्यालय में की जायेगी।
अतः औपबन्धिक रूप से चयनित समस्त अभ्यर्थियों को एत्दद्वारा सूचित किया जाता है कि-
1. जारी श्रेष्ठता सूची के अनुसार अभिलेखों की सन्निरीक्षा की नियत तिथि को अभ्यर्थी द्वारा अपने समस्त मूल अभिलेखों सहित, हित, जो अभ्यर्थी के द्वारा विज्ञापित पद/विषय हेतु निर्धारित शैक्षिक अर्हता के अनुरूप आवेदन पत्र में शैक्षिक / प्रशिक्षण अर्हता व अन्य प्रमाण पत्र अंकित किए गये, की स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियों (अलग-अलग) व 06 पास पोर्ट आकार की फोटोग्राफ के साथ निर्धारित तिथियों को प्रातः 9.30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

2. ध्यान दें कि शैक्षिक योग्यता के अन्तर्गत अभ्यर्थी की हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट की अंक तालिकायें व प्रमाण पत्र व स्थाई निवास से संबंधी प्रमाण पत्रों के मूल अभिलेखों सहित नियत तिथि को उपस्थित होना अनिवार्य है।
3. आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को विज्ञापन की अन्तिम तिथि तक का वैध प्रमाण पत्र, जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो, को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

4. अभ्यर्थी के नाम/पिता के नाम में विभिन्न प्रमाण पत्रों में साम्य न हो तो उक्त के सम्बन्ध में शपथ पत्र मूल रूप में एवं उसकी छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

5. अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित प्रारूप (चैकलिस्ट) एवं अभिलेख सत्यापन में उपस्थिति हेतु औपबन्धिक प्रवेश पत्र संलग्न है। अभ्यर्थी उक्त प्रारूपों पर उसके अनुरूप समस्त संलग्नकों का विवरण दो-दो प्रतियों (अलग-अलग) में तैयार कर निर्धारित तिथि को यथा समय आयोग कार्यालय में उपस्थित होंगे।

6. अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति नितान्त रूप से अनिवार्य है तथा निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। सन्निरीक्षा की तिथि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन वरीयता भरी जाएगी।
7. अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति नितान्त रूप से अनिवार्य है तथा निर्धारित तिथि में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। पृथक से किसी दशा में अभ्यर्थी को सन्निरीक्षा हेतु कोई अन्य तिथि निर्धारित नहीं की जायेगी।

8. यदि सन्निरीक्षा की निर्धारित तिथि को ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावे के अनुसार सही अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो इसके लिए पृथक से कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जायेगा तथा ऐसे अभ्यर्थियों का अन्तिम चयन परिणाम हेतु विचार नहीं किया जायेगा।

9. आयोग परिसर में मोबाईल फोन, कैमरा तथा अन्य इलैक्ट्रानिक उपकरण लाना निषिद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button