Breakingउत्तराखंड

यमुनोत्री यात्रा मार्ग का आया अपडेट, पढ़े पूरी खबर

Update of Yamunotri Yatra route, read full news

दो दिन पूर्व हुई बारिश से यमुनाघाटी में काफी नुकसान हुआ है। जिसके कारण यमुनोत्री मार्ग रास्तर से आगे बन्द हो गया था जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर ब्रेक लग गया है। मार्ग अभी किसाला के पास बन्द है। NH विभाग की मशीन द्वारा अभी खरादी तक मार्ग साफ कर दिया गया है। मलवा अधिक होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग रहा है। NH विभाग की मशीन अभी किसाला के पास मार्ग खोला जा रहा है।

मार्ग का अपडेट देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर ने बताया कि मार्ग को जल्द खोलने के लिये NH व आल वेदर की मशीन लगी हुई है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि जब तक मार्ग पूर्णतः खुल नही जाता है तब तक तीर्थ यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा से बचे और जो व्यक्ति जहाँ है वही बने रहे। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जैसे ही मार्ग सुचारू होता है सभी को जानकारी दे दी जाएगी।

संतोष सिंह कुँवर SHO बड़कोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button