उत्तराखंड

मौसम : मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में हुई बर्फबारी, पढ़िए ख़बर…

मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में हुई बर्फबारी, पढ़िए ख़बर…

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ।

बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

चकराता में भी आज बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर कई इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button