उत्तराखंड

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू, फायर स्टेशन एवं समस्त थाना/कोतवाली में विधिवत पूजा-अर्चना

Ritualistic worship and prayers were performed at Police Lines Gyansu, the fire station, and all police stations and *kotwalis* on the occasion of Vishwakarma Jayanti.

*विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू, फायर स्टेशन एवं समस्त थाना/कोतवाली में विधिवत पूजा-अर्चना*

*एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शस्त्र, औजार एवं मशीनरी की पूजा कर श्रम एवं कौशल के प्रति सम्मान का दिया गया संदेश*

यन्त्र एवं निर्माण के अधिष्ठाता देवता भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी, फायर स्टेशन सहित जनपद के समस्त कोतवाली/थाना परिसरों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-पाठ के साथ शस्त्र, औजार व मशीनों की साफ-सफाई व पूजा-अर्चना की गयी।

इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित पूजन कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा जी का विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। साथ ही पुलिस विभाग में उपयोग होने वाले शस्त्र, औजार एवं विभिन्न मशीनों की साफ-सफाई तथा विधिवत पूजा-अर्चना की गई।*

*पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा बताया गया कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल, श्रम एवं कर्म के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा जयंती हमें श्रम, हुनर एवं रचनात्मकता के प्रति सम्मान का संदेश देती है। हमारे कारीगर एवं शिल्पकार अपनी मेहनत, कौशल एवं समर्पण से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने कर्म, कौशल एवं कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं अनुचरों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।*

पुलिस लाइन में पूजन कार्यक्रम के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, निरीक्षक श्री मनोज असवाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button