Breakingउत्तराखंडक्राइम

नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Police action against drug traffickers: one trafficker arrested with 1 kg 223 grams of illegal charas (cannabis resin).

 

*नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की लगातार कार्रवाई*

*मोरी पुलिस ने 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार*

ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए प्रभावी चेकिंग व निगारनी की जा रही है।

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में कल 30 अक्टूबर 2026 की सांय को *थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा मोरी-सांकरी रोड पर जखोल-सांकरी तिराहे के समीप फफराला खड्ड के पास चेकिंग के दौरान किशन मौर्य (उम्र 44 वर्ष) को 1 किलो 223 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।*

अभियुक्त की गिरफ्तारी व अवैध चरस की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी में *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* किशन मौर्य पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे, निवासी ग्राम लालपुर, थाना बिनावर, दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश; वर्तमान पता राजपुर, देहरादून (उम्र 44 वर्ष)।

*बरामदगी:* 1 किलो 223 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत: ₹2.40 लाख)

*पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष मोरी श्री दीपक रावत।
2. कांस्टेबल श्री गणेश राणा।
3. कांस्टेबल श्री अनिल तोमर।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत *वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के कुल 31 मामलों में 41 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹58.40 लाख कीमत की 12 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।* नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button