उत्तराखंड

उत्तरकाशी में विशेष अभियान 6.0 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

A cleanliness drive was conducted in Uttarkashi under 'Special Campaign 6.0', and awareness was raised regarding the adverse consequences of child marriage.

उत्तरकाशी में विशेष अभियान 6.0 के तहत चलाया स्वच्छता अभियान, बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत जनपद में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और पौराणिक कुटेटी मंदिर, ग्रामसभा कोटी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों एवं जनसमूह को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को बाल विवाह रोकने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती यशोदा बिष्ट, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शिवानी सेमवाल, रीना पंवार, मंजू रावत, मिशन शक्ति से अनीता पंवार, आशा तथा सखी निवास के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button